रविवार, 5 अप्रैल 2015

6 अप्रैल का इतिहास

आइये जानते है आज के दिन यानि की 6 अप्रैल को क्या हुआ।

1606 राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
1924 इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
1942 जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1966 भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
2010-
यूनिवर्सिटी आफ टोरंटो में कनाडाई तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी नयी रिपोर्ट 'शैडो इन दी क्लाउडस' में दावा किया कि चीन के एक जासूसी ऑपरेशन के तहत चीनी हैकरों ने विभिन्न देशों के दूतावासों सहित भारतीय रक्षा मंत्रालय के कई अति गोपनीय दस्तावेजों में सेंध लगाया। इससे भारत के प्रमुख मिसाइलों तथा हथियार प्रणालियों के प्रभावित होने की आशंका है।
इराक़ की राजधानी बगदाद के विभिन्न हिस्सों में 4 रिहाइशी इमारतों में हुए बम धमाकों में 28 लोग मारे गये और 60 से अधिक घायल हो गये।
भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर मुस्लिम लड़कियों का मॉडलिंग करना हराम और शरियत कानून के खिलाफ करार दिया।

एयर सबसे बड़ी बात ये है आज के दिन की 6 अप्रैल इस लिए भी मशहूर है क्यू की आज के ही दिन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इसी दिन 1980 में बीजेपी का गठन हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit