जो भारत को करना नमन छोड दे!
वो कुत्ता हमारा वतन छोड़ दे!!
मजहब प्यारा है जिसे माँ भारत नही!
वो इसकी मिटटी में होना दफ़न छोड़ दे!!
आज का इतिहास जो कभी अपने आप को दुहरा न पाएगा ऐसा इतिहास है, समाज में रहने वाले सभी वर्गों के समुदायों को ये सोचना होगा की आज 25 जून की घटना क्यू महत्वपूर्ण है, भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के कोने में भी आज के दिन हलचल मचा हुआ था, आइये विस्तृत से देखते है और बाबा भोले का नाम भी लेते है, जय हो बाबा मोदक वाले की ,
अभी कल ही यानि की (चौबीस जून )मोदी सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश जी के पावन नगरी में कुछ करने को सोचा और आज यानी पच्चीस जून को भारतीय इतिहास में कुछ महतवपूर्ण बाते घटित हुए,
25 जून 1975 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का काला दिन माना जाता है। इस दिन भारत में आपातकाल की घोषणा की गई थी। लोकतांत्रिक भारत का यह बुरा वक्त 21 मार्च 1977 में खत्म हुआ था। राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपात काल की घोषणा की थी। आजाद भारत के दौर का यह सबसे विवादास्पद दौर माना जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अनुसार यह सबसे काले घंटो का दौर था।
राजनितिक दृष्टिकोण से आज का दिन इसके लिए महत्वपूर्ण है क्यू की इस दिन का ताल्लुकात स्व0 इंदिरा गाँधी से है और जो देश की राजनीति में बड़े बदलाव व बहस के कारक बने। 25 जून, 1975 के दिन ही इंदिरा गाँधी ने देश में इमरजेन्सी लागू किया था।
आज ही के दिन 1950 में आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया.
देश की सबसे बड़ी रूचि जिस तरफ है, खास कर नौजवानो की आज उसी खेल का सबसे महत्वपूर्ण दिन है जब सारा भारत झूम उठा था,
25 जून 1983 का दिन भारतीय खेलों के इतिहास का कभी ना भूल पाने वाला दिन है। 32 साल पहले इसी दिन भारत ने विश्वकप में ऐतिहासिक लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज पर 43 रन से हैरतअंगेज जीत दर्ज कर विश्व कप पर कब्जा जमाया था। आज भारत की पहली विश्व कप जीत 32 साल की हो गई। यह एक ऐसी सफलता थी जिसकी किसी भारतीय क्रिकेट प्रेमी को सपने में भी उम्मीद नहीं थी। तब भारत के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना तो दूर उसके केवल एकाध मैच जीतने की ही उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन कप्तान कपिल के जांबाजों ने वह कारनामा कर दिखाया, जिसने भारतीय क्रिकेट को रातोंरात जमीन से उठाकर आसमानी ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया।
एक झलक भारतीय टीम के बारे में -कपिल देव (कप्तान), मोहिंदर अमरनाथ (उप कप्तान), दिलीप वेंगसरकर, सुनील गावस्कर, सय्यैद किरमानी, संदीप पाटिल, कृष्णमाचारी श्रीकांत, यशपाल शर्मा, मदन लाल, रोजर बिन्नी, बलविंदर सिंह संधू, सुनील वाल्सन, रवि शास्त्री, कीर्ति आजाद और संदीप पाटिल।
आज का दिन सबसे भयानक इस लिए भी है की - आज ही के दिन मोगा (ग्रोवर) नामक स्थान पे 25 जून का दिन मोगा निवासियों के लिए सूर्य की रोशनी के साथ चहल-पहल लाने की बजाय खामोशी की चादर लेकर आया और पूरे दिन को खामोशी तले ही दबा दिया और 25 जून 1989 से लेकर आज तक वह खामोशी ज्यों की त्यों है। 25 जून के दिन नेहरू पार्क का गोलीकांड आज भी लोगों की आंखें नम कर जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की शाखा पर इसी दिन आतंकवादियों ने सुबह हमला किया था। और बाद में नेहरू पार्क का नाम बदलकर शहीदी पार्क कर दिया गया, हम अशुरुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नमन करते है कारसेवको को,
आज ही के दिन 1931 में भारत के आठवे प्रधानमंत्री स्व० विश्वनाथ प्रताप सिंह का इलाहाबाद में जन्म हुआ था/ जिन्होंने पिछड़ों के लिये मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू किया था।
आज ही के दिन 1995 में अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
आज ही के दिन1998 में परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत हुए।
आज ही के दिन 2008 में कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
आज ही के दिन 2009 माइकल जैक्सन का निधन हुई गवा दिल का दौरा पड़ने के कारन, कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है।
प्रेम से बोलिए जय जय श्री राधे!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit