मंगलवार, 4 अगस्त 2015

4 अगस्त का इतिहास

👉🚩👈
आज बहुत दिनों बाद तनिक समय मिला, आइये एक झलक में देखते है आज का इतिहास क्या है।

1845, प्रसिद्व भारतीय वकील और सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज़शाह मेरवानजी मेहता का जन्म हुआ।
1870, ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।

19।4, जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ़ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1915, प्रथम विश्व युद्ध: जर्मन सेना ने वारसॉ पर क़ब्ज़ा कर लिया।

1929, भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार का जन्म हुआ।
कौन भुला सकता है इस बेहद और करीबी इंसान को।

1930, यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मज़दूर क़ानून बनाया गया।

1947, जापान में उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई।

1954, पाकिस्तानी सरकार ने हफीज़ जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत ‘पाक सरज़मीन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।

1956, भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा में शुरू हुआ।

1967, अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1997, मोहम्मद ख़ातेमी द्वारा ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1999, चीन ने अमरीकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।

2001, रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।

2004, 'नासा' ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को ‘कल्पना चावला’ नाम दिया।

2007, मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमरीकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
आइये आज दादा की एक बेहतरीन गीत को भी गुनगुना लेते है जो मेरे लिए अत्यधिक ही पसंद है।

ओ मेरे, दिल के चैन,
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

अपना ही साया देख के तुम जाने जहाँ शरमा गए
अभी तो ये पहली मंज़िल है, तुम तो अभी से घबरा गए
मेरा क्या होगा, सोचो तो जरा
हाय ऐसे ना आँहें भरा कीजिये
ओ मेरे दिल के चैन ...

आपका अरमाँ आपका नाम, मेरा तराना और नहीं
इन झुकती पलको के सिवा, दिल का ठिकाना और नहीं
जंचता ही नहीं आँखो में कोई
दिल तुमको ही चाहे तो क्या कीजिये
ओ मेरे दिल के चैन ...

यूँ तो अकेला ही अक़सर, गिर के सम्भल सकता हूँ मैं
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा, दुनिया बदल सकता हूँ मैं
मांगा है तुम्हें दुनिया के लिये
अब ख़ुद ही सनम फ़ैसला कीजिये
ओ मेरे दिल के चैन ..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit