आज का इतिहास जानने से पहले ये जानना जरुरी है की आज जिन महानुभाव की पुण्यतिथि है वो एक राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात थे,है और हमेसा ही रहेंगे।
कुछ पक्तिया उनके द्वरा लिखी हुई यू है-
खादी के धागे-धागे में अपनेपन का अभिमान भरा।
माता का इनमें मान भरा, अन्यायी का अपमान भरा।
खादी के रेशे-रेशे में, अपने भाई का प्यार भरा।
माँ बहनों का सत्कार भरा, बच्चों का मधुर दुलार भरा।
खादी में कितने दलितों के दग्ध की दाह छिपी।
कितनों की कसक कराह छिपी, कितनों की आहत आह छिपी।
आइये नमन करते है सोहन लाल द्विवेदी जी को और प्रेम से बोलते हुए जय बाबा फरसा वाले की आज के इतिहास का प्रारंभ करते है।
1919- जापानी साम्राज्यवाद के खिलाफ कोरिया में मार्च के आंदोलन की शुरुआत।
1923- ग्रीक ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर अपनाया।
1947- अंतर्राष्ट्रीय निगराणी कोष ने कार्य आरंभ किया।
2010- भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया।
फ्रांस और स्पेन के पश्चिमी तट पर आये जिनथिया नामक तूफान से पश्चिमी यूरोप में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 22 लोगों की मौत हो गई।
1640 – ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र खोलने की अनुमति मिली।
1775 – नाना फड़णवीस और ब्रिटेन के बीच पुरन्धर संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1896 – वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण रेडियोधर्मिता क्या होती है, इसका पहली बार पता चला।
1908 – टाटा आयरन और स्टील कंपनी की स्थापना जमशेदपुर में की गई।
1919 – महात्मा गांधी ने राॅलेट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरु करने की घोषणा की।
1947 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपना वित्तीय कामकाज शुरू किया था।
1954 – अमरीका ने प्रशांत क्षेत्र में स्थित मार्शल द्वीपों के बिकिनी द्वीपसमूह में किसी मानव की ओर से हुआ सबसे बड़ा विस्फोट किया। ये माना जाता है कि हाइड्रोजन बम हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से भी हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली बम था।
1966 – ब्रितानी वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने ब्रितानी मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा की।
1969 – नयी दिल्ली- कोलकाता के बीच प्रथम राजधानी ट्रेन शुरु।
1996 - विद्युत उत्पादन के लिए थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
1998 – नौवीं पंचवर्षीय योजना का मसौदा जारी किया गया।
1999 - मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
2000 - मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, 'यूरो' अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
2004 - रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
2005 - सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
2007 - अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
2008 - निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2011 – चीन के जियान्गसू प्रांत में 700 वर्ष पुरानी ममी का मकबरा मिला।
2013 – मलेशिया सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।
2014 – चीन के कुनमिंग रेलवे स्टेशन में आतंकवादियों के समूह ने चाकू से हमला कर 29 लोगों को मार डाला।
आज जिन महानुभाओं का जन्मदिन है आइये देखते है एक झलक में।
1922 -विलियम गेन्स, अमेरिकी पत्रिका प्रकाशक (मैड)
यीतजैक राबिन, इसराइल के प्रधानमंत्री, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
आज ही विहार के मुख्यमंत्री का भी जन्मदिन है।
1983- मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम)
जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय महिला मुक्केबाज है।
आज जिन व्यक्तियो ने इस धरती माँ का दामन छोड़ दिया, आइये एक नजर में उनको भी देखते है।
1989 - वसन्तदादा पाटिल, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1988 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
और अंत में भी द्विवेदी जी की कविता से ही करते है। और प्रेम से बोलते है जय हो बाबा मोदक वाले🚩
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती...
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...
नन्ही चींटीं जब दाना लेकर चढ़ती है...
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फ़िसलती है...
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है...
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना, ना अखरता है...
मेहनत उसकी बेकार हर बार नहीं होती...
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है...
जा जा कर ख़ाली हाथ लौटकर आता है..
मिलते ना सहज ही मोती गहरे पानी में...
बढ़ता दूना विश्वास इसी हैरानी में...
मुट्ठी उसकी ख़ाली हर बार नहीं होती...
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...
असफलता एक चुनौती है... स्वीकार करो...
क्या कमी रह गयी, देखो और सुधार करो...
जब तक ना सफल हो नींद-चैन को त्यागो तुम...
संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम...
कुछ किये बिना ही जयजयकार नहीं होती...
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit