रविवार, 13 सितंबर 2015

13 सितम्बर का इतिहास

1250 में ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध जिसे क्रूसेड के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र में हुआ। फ्रेंस सम्राट सेन लुई ने मिस्र पर अधिकार जमाने के प्रयास में थे किंतु विख्यात मुस्लिम कमांडर सलाहुद्दीन अययूबी के नेतृत्व में मुसलमान सेना ने ईसाई सेना को पराजित किया और सेना लुई गिरफ़तार कर लिए गये।

1658 में इंगलैंड के पहले राष्ट्रपति ओलिवर क्रेमविल का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने इंगलैंड के नरेश चार्ल्स प्रथम को मृत्युदंड दिए जाने के बाद इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का समाप्त करके सन् 1649 से अनौपचारिक रुप से और सन् 1653 से औपचारिक रुप ब्रिटेन के शासक बने। और कुल मिलाकर नौ वर्ष तक अत्याचार के साथ शासन किया। क्रेमवेल के बाद उनके पुत्र ने उनका स्थान संभाला किंतु उनकी आयोग्यता के कारण उन्हें अपदस्थ कर दिया गया और इंगलैंड में दोबारा राजशाही शासन व्यवस्था आरंभ हो गयी।

1780 में अमरीका के शिकागो गर में लिफ्रट का पहला परीक्षण किया गया। इसे जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी ने बनाया था। इस परीक्षण में कुछ लोगों को 100 मीटर की उँचाई तक ले जाकर फिर नीचे लाया गया। बिजली की पहली लिफ्रट सन् 1889 में और पहली ऑटोमेटिक लिफ्रट सन् १९१५ में बनी।

1922 में पोलिश संसद द्वारा जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।

1922 में लीबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर तब तक का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4डिग्री एफ (58 डिग्री सेंटीग्रेड) था।

1922 में स्मरना अग्नीकांड हुआ,जिसमें संभवतः तुर्की सेना द्वारा 13-15 सितंबर तक लगाए गए इस आग में स्मरना के अधिकांश हिस्से नष्ट हो गए थे। एक अनुमान के अनुसार इसमें एक लाख लोग मारे गए थे।

1923 में स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और एक तानाशाही सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को दस साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

1947 में भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदूओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।

2008 में दिल्ली में तीन स्थानों पर ३० मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें १९ लोगों के मृत्यु और ९० से अधिक घायल हुए |
प्रेम से बोलिये जय बाबा मोदक वाले

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit