1683 में उस्मानी सेना के योरोप की ओर अग्रसर होने के कारण ऑस्ट्रिया तथा पेलैंड की संयुक्त सेना और उस्मानी सेना के मध्य एक रक्त रंजित युद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध में उस्मानी सेना ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना का लगभग दो महीनें तक परिवेष्टन जारी रखा। और यदि इस नगर पर उसका अधिकार हो जाता तो उसमानी शासन को योरोप महाद्वीप में अपनी सीमाएं विस्तृत करने के मार्ग में एक बड़ी सफलता प्राप्त होती। किंतु ऑस्ट्रिया और पोलैंड की सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया और उसमानी सेना को पीछे हटना पड़ा।
1897 में विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रासनशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म हुआ। उनकी मॉ प्रख्यात अविष्कारक मादाम क्यूरी और पिता पेयर क्यूरी थे। जिन्होंने कई रेडियो ऐक्टिव तत्वों की खोज की। एरेन क्यूरी ने अपनी मॉ के सहकारियों के साथ मिलकर शोधकार्य किया और भैतिक शास्त्र के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां अर्जिक कीं। उन्हें भारी सफलताओ के कारण नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लंदन में अमरीका, रुस, तथा इंगलैंड के प्रतिनिधियों द्वारा जर्मनी पर अधिकार के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। तथा संयुक्त सेनाओं ने अपने निरंतर आक्रमण से सन् 1945 में जर्मनी पर पूर्ण अधिकार स्थापित किया। सन् 1949में जर्मनी दो अलग देशों पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी में विभाजित गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit