बुधवार, 9 सितंबर 2015

9 सितम्बर का इतिहास बत्रा स्पेसल

आज एक जाँबाज सिपाही कैप्टन विक्रम बत्रा और दुसरा महान कवी भारतेंदु जी का जन्मदिन है
आइये सबसे पहले उस जाबाज सिपाही को नमन करते है।
कारगिल युद्ध के दौरान जिस समय कैप्‍टन बत्रा प्‍वाइंट 4875 से दुश्‍मनों को खदेड़ने की कोशिश में अपने घायल बहादुर सिपाहियों को वापस ला रहे थे, उसी समय वह दुश्‍मन की गोली का निशाना बन गए।
इस गोली के साथ ही देश का यह बहादुर सैनिक भी शहीद हो गया। सिर्फ 24 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो जाने वाले कैप्‍टन बत्रा का जिक्र आज सिर्फ उनकी बहादुरी के लिए ही नहीं होता है बल्कि जिस तरह से उन्‍होंने मुश्किल समय में अपने जवानों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया उसकी वजह से भी उनके साथी उनकी तारीफ करते हैं।
कारगिल की प्‍वाइंट 4875 से दुश्‍मनों को खदेड़ कर इस पर फिर से भारतीय तिरंगा लहराने वाले बत्रा का जिक्र अक्‍सर आने वाली पीढ़ियों के बीच होता रहेगा।
इनका जन्म आज ही के दिन 9 सितम्बर 1974 को हुआ था।

अब उस महान कवी के बारे में जानते है। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र संस्कृत, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बँगला के भी विद्वान थे तथा संगीत, धर्म, दर्शन सब में माहिर थे. मात्र 35 वर्षों के जीवन काल में ही वो हमें छोड़ के चले गए उनका जन्मदिन 9 सितंबर 1850- और पुण्यतिथि 6 जनवरी 1885 को मनाया जाता है।
आज उनके जन्मदिन के अवसर पे एक बेहतरीन रचना जो उन्होंने मार्मिक रूप में लिखा है-

नींद आती ही नहीं धड़के की बस आवाज़ से
तंग आया हूँ मैं इस पुरसोज़ दिल के साज से

दिल पिसा जाता है उनकी चाल के अन्दाज़ से
हाथ में दामन लिए आते हैं वह किस नाज़ से

सैकड़ों मुरदे जिलाए ओ मसीहा नाज़ से
मौत शरमिन्दा हुई क्या क्या तेरे ऐजाज़ से

बाग़वां कुंजे कफ़स में मुद्दतों से हूँ असीर
अब खुलें पर भी तो मैं वाक़िफ नहीं परवाज़ से

कब्र में राहत से सोए थे न था महशर का खौफ़
वाज़ आए ए मसीहा हम तेरे ऐजाज़ से

बाए गफ़लत भी नहीं होती कि दम भर चैन हो
चौंक पड़ता हूँ शिकस्तः होश की आवाज़ से

नाज़े माशूकाना से खाली नहीं है कोई बात
मेरे लाश को उठाए हैं वे किस अन्दाज़ से

कब्र में सोए हैं महशर का नहीं खटका ‘रसा’
चौंकने वाले हैं कब हम सूर की आवाज़ से।
इतिहास में कुछ और जो काफी महत्व्पूर्ण है।
1940 - जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया.
1939 - म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए आज ही के दिन हुई.
1923 - तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 9 सितंबर को ही रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी.

1791 - यूनाइटिड स्टेट्स की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डी.सी. आज के दिन ही राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया।

1776- फिलाडेल्फिया में दूसरे महाद्वीपीय बैठक में संयुक्त उपनिवेश (युनाइटेड कॉलोनी) का नाम संयुक्त राज्य (युनाइटेड स्टेट) रखा गया।

1915-प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेजों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920-अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।

1922-तुर्की की सेनाओं ने ग्रीक सेना का पीछा करते हुए इज़मिर में प्रवेश किया।

1924-कोवाइ हवाई में हनेपेप नरसंहार हुआ।

1924-बेल्जियम में ८ घंटा कार्य दिवस लागु हुआ।

1924-9सितंबर से11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

1923-तुर्की प्रमुख अतातुर्क ने सीएचपी की स्थापना की।

1948-जापानी सैनिकों के हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए इन सैनिकों ने चीन पर अतिग्रहण कर लिया था। जापान के तत्कालीन नरेश हीरुहीतू के आदेश पर 10 लाख जापानी सैनिकों नक हथियार डाले और चीन तथा जापान का ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ। चीन की यह सफलता सशस्त्र कम्यूनिस्ट सैनिकों और चीन की सरकारी सेना के बीच एकता का परिणाम थी। किंतु जापान को पराजित करने के बाद चीन में दोनों पक्षों के बीच आंतरिक युद्ध आरंभ हो गया जिसमें कम्युनिस्ट सैनिकों को जीत हुई और चीन में कम्युनिष्ट शासन व्यवस्था स्थापित हुई।

1948-द्वितीय विश्व युद्ध और कोरिया प्रायद्वीप के विभाजन के बाद उत्तरी कोरिया ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की। कोरिया का इतिहास विदेशी आक्रमणों से भरा पड़ा है।सन् 1905में जापान ने चीन और रुस को पराजित करके कोरिया पर क़ब्ज़ा किया और द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्त तक इसे अपने नियंत्रण में रखा। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन और कोरिया के स्वतंत्रता संग्रामियों ने जापान से संघर्ष किया। किंतु इस क्षेत्र की स्वतंत्रता के बजाए सन्1945 में उत्तरी कोरिया पर रुस और दक्षिणी कोरिया पर अमरीका का अधिकार हो गया बाद में दक्षिणी कोरिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की जिसके एक महीना बाद आज के दिन उत्तरी कोरिया ने भी अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।अब इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण मामला दोनो कोरियाओं का एक देश में परिवर्तित होना है जिसके लिए भी वार्ताएं जारी हैं।

1948-कोरिया गणराज्य की स्थापना।

1976-चीन के विश्व विख्यात नेता माओ त्से तोंग का निधन हुआ। उनका जन्म सन1893 ईसवी को हुआ था। सन् 1931 में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर कम्युनिष्ट पार्टी की आधार शिला रखी। माओ, कम्युनिस्ट आंदोलन से द्वारा कृष्कों के समर्थन पर बल देते थे। इसी कारण ग्रमीण क्षेत्रो में उनक बहुत से समर्थक पैदा हो गये। सन् 1934 में एक लाख कम्युनिस्ट सैनिकों ने माओ के नेतृत्व में चीन के उत्तर से दक्षिण तक मार्च किया। इसमे एक वर्ष का समय लगा। माओ के नेतृत्व में कम्युनिस्टों ने सन् 1949 में सरकार बनायी जो चीन की एक शक्तिशाली सरकार में परिवर्तित हो गयी। कम्युनिज़्म के बार में माओ का विचार मार्क्स तथा लेनिन विचारधाराओं से कुछ अलग है इसे माओइज़्म कहा जाता है।

1991-ताजिकेस्तान से सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। रुस के ज़ार शासकों ने 19वीं शताब्दी से इस देश पर अपना नियंत्रण जमाया। किंतु सन् 1980 के दशक मे सोवियत संघ में होने वाले राजनैतिक परिवार्तनों के बाद ताजेकिस्तान ने भी अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922-हंस जिओर्ग डेह्मेल्ट, नोबेल पुरस्कार विजेता, जर्मन भौतिकविद का जन्म हुआ।

आज ही के दिन 1967 में अक्षय कुमार का जन्म हुआ।

अब वापस प्रेम से बोलिये जय बाबा फरसा वाले की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit