आइये एक नजर देखते है आज के इतिहास के बारे में।
प्रेम से बोलिये जय बाबा मोदक वाले।
आज का इतिहास बहुत से कारणों से चर्चा में रहता है- आज एक ऐसे यूद्ध का आगाज हुआ जिसके चलते पूरे विश्व को एक आतन्कवादी मिल गया पोस्ट पढ़ते रहिये मालूम पड़ जायेगा उस आतन्कवादी का नाम।
खैर आज के दिन उस मुस्सलम ईमान वाले मुहम्मद रफ़ी का जन्मदिन है जो मुसलमान होकर भी अपने ईमान में कोई दाग न लगने दिए- आइये आज इनके जन्मदिन के अवसर पे उन्ही का एक सनातनी गाना-
कर चले हम फ़िदा जान ओ तन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
साँस थमती गई नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गये सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते मरते रहा बाँकापन साथियों, अब तुम्हारे ...
ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क़ दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं
बाँध लो अपने सर पर कफ़न साथियों, अब तुम्हारे ...
राह क़ुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नये क़ाफ़िले
फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है
ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले
आज धरती बनी है दुल्हन साथियों, अब तुम्हारे ...
खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाये न रावण कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छूने पाये न सीता का दामन कोई
राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो.............
हे भगवान्-🚩
24 दिसंबर 1979 को आज ही के दिन सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था. यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था.
आधी रात होते ही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोवियत संघ ने सैन्य विमानों के जरिए सैनिकों को उतारना शुरू किया. इस प्रक्रिया में करीब 280 परिवहन विमान का इस्तेमाल किया गया. साथ ही सेना के तीन डिवीजन को काबुल में तैनात किया गया. हर डिवीजन में 8500 सैनिक थे. कुछ ही दिनों के भीतर सोवियत संघ का काबुल पर कब्जा हो गया. हफीजुल्लाह अमीन के प्रति वफादार अफगान सैनिकों ने भीषण लेकिन संक्षिप्त विरोध किया. 27 दिसंबर को बबराक करमाल देश के नए शासक बनाए गए. अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके से सोवियत सेना की पैदल टुकड़ी दाखिल हुई. हालांकि सोवियत सेना को उस वक्त तगड़ा विरोध झेलना पड़ा जब वे अपने गढ़ से निकलकर ग्रामीण इलाकों में जाने की कोशिश करने लगी. मुजाहिदिनों को अफगानिस्तान पर सोवियत शासन नामंजूर था और उन्होंने इस्लाम के नाम पर जिहाद छेड़ दिया. जिहाद का समर्थन इस्लामी दुनिया से भी मिला. मुजाहिदिनों ने सोवियत संघ के खिलाफ गुरिल्ला रणनीति अपनाई. वे सोवियत सैनिकों पर हमले करते और पहाड़ों में छिप जाते. वे बिना किसी युद्ध में शामिल हुए सोवियतों का बड़ा नुकसान करने लगे. सोवियतों के खिलाफ लड़ाई में मुजाहिदिनों को अमेरिका हथियार मुहैया करा रहा था. इसके अलावा वे सोवियत सैनिकों से लूटे हथियार भी इस्तेमाल कर रहे थे.
इसी तरह से युद्ध चलता रहा. 1987 में अमेरिका ने अफगानों को कंधे पर रखकर इस्तेमाल की जाने वाली एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें दी. इसके बाद क्या था अफगानों ने सोवियत संघ के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को हवा में ही नष्ट करना शुरू कर दिया. सोवियत नेता मिखाइल गोर्वाचोव ने जब देखा कि अफगानिस्तान में जीत नहीं मिल रही है तो उन्होंने देश से निकलने का फैसला किया. 1988 में सोवियत सेना ने अफगानिस्तान छोड़ना शुरू किया. सोवियतों को इस लड़ाई में 15000 सैनिकों को खोना पड़ा. इसके अलावा सोवियत संघ को आर्थिक तौर पर भी बहुत नुकसान झेलना पड़ा. 1991 में सोवियत संघ का विघटन हो गया. सोवियत संघ के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद देश में आतंकवाद फलने फूलने लगा. इसके बाद ही ओसामा बिन लादेन का उदय हुआ.
1889- भारत में पहला मनोरंजन पार्क एशेल वाल्ड मुम्बई में खोला गया जिसके निर्माता ज़ी ग्रुप के सुभाष चंद्रा है।
1921- नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1924- क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई।
अल्बानिया गणतंत्र बना।
1986- भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2000- विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
आज जिन महानुभाओं का जन्मदिन है आइये वो भी देख लेते है।
1922- आवा गार्डनर, अमेरिकी अभिनेत्री (मृ. 1990)
192४ मो. रफी, भारतीय गायक.
1957 - हामिद करज़ई अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति
1959 अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता.
आज जीवात्मा को छोड़ जो लोग परमात्मा के पास चले गए वो निम्नलिखित है।
1987 - एम जी रामचंद्रन - तमिल अभिनेता और राजनेता।
1524- वास्को डी गामा का निधन कोच्ची में हुआ।
जय हो बाबा फरसा वाले।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit