12, मार्च 1993 का दिन पूरा भारत कभी नहीं भूलेगा। एक के बाद एक करके पूरे तेरह बम धमाकोंने महानगरी को कंपकपाया था जिससे पूरा देश हिल गया था। जानिए इससे जुड़े कुछ तथ्य- पहला धमाका डेढ़ बजे बाम्बे स्टाक एक्सचेंज इमारत की बेसमेंट में हुआ और उसके बाद डेढ़ बजे से लेकर तीन बजकर चालीस मिन्ट तक कुल् तेरत बम धमाकों की गूंज पूरे देश में सुनाई दी।
महिम में फिशरमैंनस कलौनी, प्लाजा सिनेमा, जावेरी बाजार, कत्था बाजार, होटल सी राक, होटल जुहूसैंटूर, एयर इंडिया इमारत, सहर एयरपोर्ट,वर्ली और पासपोर्ट आफिस मेंधमाकेहोते चले गए। इन धमाकों में 250 लोग मारे गए थे जबकि सात सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह बम ज्यादातर कारों, स्कूटरों में रखे गए थे जबकि होटलों में बम सूटकेंस में छोड़े गए थे। इसके पीछे पाकिस्तान की आइएसआई का हाथ बताया गया जिसमें टाइगर मेमन, याकूब मेमन और आयूब मेमन शामिल थे जिन्होंने अंडरव्लर्ड डान दाऊउ इब्राहिम के इशारे पर ऐसा किया। इन धमाकों के लिए वित्तिय सहायता तस्कर हाजी अहमद, हाजी उमर, तोफिक जेलीवाला, असलम भट्टी और दाऊद जाट ने की।
जीमनी स्तर पर जो आपरेटर जोड़े गए वे बहुत गरी परिवारों से थे। उनको भावनात्मक रूप से जोड़ा गया कि यह बाबरी मस्जिद का बदला है जबकि वरिष्ठ आपरेटरस को पाकिस्तान और दुबई में ही चयनित कर लिया गया। जिनको चुना गया उन्हें पाकिस्तान में सैन्य प्रशिक्षण भी दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस, कस्टम और कोस्टल गाडर्स की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया है। वहीं संजय दत्त पर इस संबंध में आरोप थे लेकिन मुम्बई बम धमाकों के मामले में उन्हें क्लीप चिट मिल चुकी है और उन पर अवैध हथियार रखने और आम्र्स एक्ट के तहत सबूों को नष्ट करने के आरोप हैं। उस समय शरद पवार महाराष्ट्रके सीएम थे।
मुमबई धमाकों को लेकर गलत बयानबाजी करने और लोगों को जानकारी से वंचित रखने के उन पर आरोप लगे। यहां आरोपियों का सवाल है तो इस संबंध में सौ लोगों को पकड़ा गया जिसमें टाइग्र मेमन,ख् दाऊद इब्राहिम और आयूब मेमन फरार हैं। मुम्बई धमाकों के बाद अंडरव्लर्ड में दरार आ गई। सांप्रदायिकता इसमें प्रवेश कर गई। इन धमाकों के बाद दाऊद की कंपनी से साधुशेट्टी और छोटा राजन बाहर चले गए।
1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
1993 - मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
आज के दिन जिन व्यक्तियो ने माँ भारती की धरती पे जन्म लिया, आइये एक नजर में देखते है।
1913 - यशवंतराव चव्हाण, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1984 - श्रेया घोषाल, भारतीय गायका।
आज के दिन जिन महानुभाओं ने भारत माँ को अलविदा कहा।
1960 - क्षितिजमोहन सेन - मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।
आज के दिन अवसर एवं उत्सव।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस।
तिब्बती महिला विकास दिवस
डांडी कूच दिवस (1930)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit