मंगलवार, 8 मार्च 2016

8 मार्च का इतिहास

इतिहास में आज के दिन की विशेषता अत्यधिक है क्यू की-

शर्त लगी थी "दुनिया"की ख़ुशी को
एक लब्ज़ मे लिखने की....

कॉपी पेस्ट करने वाले किताबे ढुँढते रह गये
और मैंने बिना समझे "बेटी" लिख दिया......!!!
9⃣3⃣2⃣4⃣8⃣9⃣4⃣6⃣0⃣8⃣

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाये।
आइये आज का इतिहास देखते है। और प्रेम से बोलते है जय बाबा भोले नाथ

1911 - अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।
2001 - इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 - बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।
फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009- भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।

आज के दिन जिन व्यक्तयो का जन्म हुआ इसे भी एक नजर में देखते है।

1897 - दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।

1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री

1975 - फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता।

1921 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि

1889 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

आज जिन महानुभाओं ने हमें अशुओ के सहारे छोड़ दिया उनका भी उल्लेख जरुरी है।

1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।

और आज की लेखनी को विराम देते है साहिर लुधियानवी जी की एक गजल से,

खून आपना हो या पराया हो
नसल-ऐ-आदम का ख़ून है आख़िर,
जंग मशरिक में हो या मगरिब में,
अमन-ऐ-आलम का ख़ून है आख़िर !

बम घरों पर गिरे की सरहद पर ,
रूह-ऐ-तामीर जख्म खाती है !
खेत अपने जले की औरों के ,
जस्ति फ़ाकों से तिलमिलाती है !

टैंक आगे बढे की पीछे हटे,
कोख धरतीकी बौझ होती है !
फतह का जश्न हो की हारका सोग,
ज़िंदगी मय्यतोंपे रोंती है  !

जंग तो खुदही एक मसलआ है
जंग क्या मसलोंका हल देगी ?
आग और ख़ून आज बख्शेगी
भूख और एहतयाज कल देगी !

इसलिए ऐ शरीफ इंसानों ,
जंग टलती है तो बेहतर है !
आप और हम सभी के आँगन में,
शमा जलती रहे तो बेहतर है !
जय बाबा फरसा वाले

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit