कुछ दिनों से व्यस्तता के रूप में ग्रसित होने के कारन सोशल मीडिया से कुछ दुरी बनाये हुए था। बीते कल पत्रकारिता दिवस था।
ये दिन जब भी आता है तो सबके दिमाग में "उदंत मार्तण्ड" का नाम सामने जरूर आता होगा| आइये पहले जान लेते है "उदंत मार्तण्ड" है क्या?
इसका प्रकाशन 30 मई, 1826 ई. में कोलकाता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। पंडित जुगलकिशोर शुक्ला ने इसकी शुरुआत की। उस समय समय अंग्रेजी, फारसी और बांग्ला में तो अनेक पत्र निकलते थे, किन्तु हिन्दी में कोई समाचार पत्र नहीं निकलता था। पुस्तकाकार में छपने वाले इस पत्र के 79 अंक ही प्रकाशित हो पाए। ...और करीब डेढ़ साल बाद ही दिसंबर 1827 में इसका प्रकाशन बंद करना पड़ा। जब इसका प्रकाशन बंद हुआ, तब अंतिम अंक में प्रकाशित पंक्तियां काफी मार्मिक थीं...
आज दिवस लौं उग चुक्यौ मार्तण्ड उदन्त।
अस्ताचल को जात है दिनकर दिन अब अन्त।।
आज जो भी लोग पत्रकारिता में जुड़े है उनके लिए यही कहना चाहूँगा की वो महाकवि मैथिलीशरण गुप्त की इन पंक्तियों को जरूर ध्यान में रखते हुए अपनी पत्रकारिता को एक अनोखा रूप और रंग देने की कोसिस करे।
हम कौन थे, क्या हो गए हैं, और क्या होंगे अभी।
आओ विचारें आज मिल कर, यह समस्याएं सभी।।
अब प्रेम से बोलते है " जय बाबा फरसा वाले " और अब आइये एक नजर डालते है आज के इतिहास पे।
1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1994 - दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।
1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
2008 -
सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी की।
औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।
भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
31 मई को इस धरती पे आये हुए व्यक्तियो के बारे में जान लेते है।
1577 - नूरजहाँ - मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी, जिसका मूल नाम 'मेहरुन्निसा' था।
1725 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक।
1843 - अण्णा साहेब किर्लोस्कर - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1942- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।
31 मई को इस दुनिया से जाने वाले व्यक्तियो के बारे में जान लेते है।
1988- संतराम बी. ए.- समाज सुधारक और लेखक।
1988 - द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2003 - अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार।
आज के दिन महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व तंबाकू निषेध दिवस।
🚩🙏🏽🚩🙏🏽🚩🙏🏽🚩🙏🏽🚩
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
बहुत बहुत धन्यबाद आपका
https://www.facebook.com/gmdixit
twitter @gangadixit